*दतिया ज्योति मंदिर पर बिराजित गणेश जी की प्रतिमा की महाराजा अरुणादित्य देव ने उतारी आरती, थाली सज्जा के प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार *

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। गणेश महोत्सव के तहत शहर के गाड़ीखाना स्थित ज्योति मंदिर में पंडाल में बिराजित भगवान गणपति जी की गुरूवार को दतिया महाराजा अरुणादित्य देव ने भक्ति भाव से आरती उतारी तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर दतिया जिला वासियों की सुख समृधि, खुशहाली के लिए विघ्नहर्ता श्री गणेश जी से प्रार्थना की। इससे पहले उन्होंने ज्योति मंदिर में स्थापित पवित्र एवं दिव्य ज्योति के दर्शन किए। इस अवसर पर आरती की थालियों की सजावट की प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम एवं द्वतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मुख्य अतिथि श्री जूदेव एवं विशिष्ट अतिथि ज्योतिषना टिलवानी द्वारा पुरस्कृत किया गया। 
इस अवसर पर श्री जूदेव ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर ज्योति मंदिर में आयोजित किए गए गणेश महोत्सव की भव्यता एवं प्रतिदिन आयोजित हो रही प्रतियोगिताओं के लिए आयोजन से जुड़ी Gne-z टीम की भक्ति भाव की जमकर सराहना की तथा कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए ह्दय से आभार माना। 
कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री जूदेव का शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। 
कार्यक्रम में सिंधी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी विजय सचदेवा, शैलेंद्र सिंह बुन्देला, राजू विदुआ, रामू शर्मा, देवेंद्र सिंह बुन्देला आदि सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments