KHABAR AAPTAK{INDIA}
ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी
चाचा-भतीजे के 10 बीघा खेत में भड़की आग : खेत में पकने के लिए रखी कटी कटाई मक्के की फसल जलकर हुई ख़ाक
चाचा शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के दादूखेड़ी गांव में चाचा-भतीजे के खेत में पकने के लिए रखी कटी कटाई मक्के की फसल में आग भड़क गई। इस घटना में दोनों को करीब ढाई लाख रूपये का नुकसान हुआ हैं। आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। फसल में आगजनी की शिकायत इंदार थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
दादूखेड़ी गांव गांव के रहने वाले विशाल यादव पुत्र कृपान सिंह यादव (43) ने बताया कि उसने 7 बीघा के खेत में और उसके चाचा शिशुपाल यादव करीब 3 बीघा के खेत में आठ दिन पहले मक्का को सुखाने के उद्देश्य से काट कर छोड़ रखा था। लेकिन बीते दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उसके कहते में आग भड़की हुई हैं। वह जब तक खेत पर पंहुचा तो उसके 7 बीघा के खेत में और उसके चाचा के 3 बीघा खेत में कटी डली मक्के की फसल जलकर ख़ाक हो गई।
किसान विशाल यादव ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से बिजली की लाइन भी नहीं गुजरी हैं। जिससे खेत में आग भड़क सके। उनके खेत में रंजिशन आग लगाई गई हैं। जिससे उसे व् उसके चाचा को लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। बता दें कि कि किसान की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने आज बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।


Comments
Post a Comment