तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर एक की मौत एक घायल|


KHABAR AAPTAK I(NDIA)

*ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी*


मजदूरी करके लौट रहे पिता बेटे की बाइक में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पिता की हुई मौत, बेटे हुए गंभीर रूप से घायल

शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टीलाघाट मोड़ फोरलेन हाईवे पर एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वा उसके 2 बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम साढ़े 5 बजे मगरोरा का रहने वाला मनीराम जाटव और उसके दो बेटे साहिल जाटव और सचिन जाटव मझेरा में मजदूरी करके बाइक से लौट रहे थे। तभी देहात थाना क्षेत्र के टीलाघाट मोड़ फोरलेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में मनीराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वा उसके बेटे साहिल और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार हेतु शिवपुरी के मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां आज रविवार की दोपहर 12 बजे पुलिस ने मृतक मनीराम का मेडीकल कॉलेज में पीएम कराकर बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।?

Comments