थाना चिरूला हत्या के प्रकरण में विगत 03 साल से फरार 5000/- रूपये इनामी को पुलिस ने पूणे (महाराष्ट्र) से किया गिरफ्तार।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम
हत्या के प्रकरण में विगत 03 साल से फरार 5000/- रूपये इनामी आरोपी प्रेमनारायण पाल को थाना चिरूला पुलिस ने पूणे (महाराष्ट्र) से किया गिरफ्तार।
दतिया: एस.डी.ओ.पी. दतिया श्रीमती प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना चिरूला पुलिस द्वारा करीब 03 वर्ष पूर्व लडाई झगडा मे रामहजूर पुत्र किस्सू उर्फ किशनलाल पाल निवासी डगरई को गोली लगने एव मारपीट से घायल होकर जेएएच ग्वालियर मे दौराने इलाज रामहजूर पाल की मृत्यू हो गई। जिससे थाना चिरूला पर अप क्र 32/22 धारा 307, 294, 323, 34 भादवि इजाफा धारा 302, 147, 148, 149 भादवि 25/27 आर्म्स पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान 02 आरोपीगणों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, घटना दिनांक से फरार आरोपी प्रेमनारायण पाल पुत्र आशाराम पाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चितुवा थाना चिरूला जिला दतिया को पूणे महाराष्ट्र से दिनांक 23.06.2025 को गिरफ्तारी कर न्यायालय दतिया पेश किया गया। उक्त फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया द्वारा 5000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि नितिन भार्गव थाना प्रभारी चिरूला, उनि सुधीर शर्मा सायवर सैल प्रभारी, प्रआऱ 549 इंदल सिह सेंगर, प्रआऱ 422 राजेश शर्मा, आऱ 445 कपिल शर्मा, आऱ 299 शिवराम गुर्जर, आऱ 71 आशीष नायक, आऱ 905 शिवम दुवे, आऱ 411 वीरेन्द्र ओझा सायवर सैल की सराहनीय भूमिका रही ।
Comments
Post a Comment