सरस्वती विद्या मदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ दतिया में चल रहे आचार्य अभ्यास बर्ग 11 जून से 15 जून तक का हुआ समापन।

KHABAR AAPTAK(NEWS INDIA)
         प्रधान संपादक साहिल खान 
         दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
             रिपोर्टर रामलाल गौतम 

दतिया : विद्याभारती मध्यभारत प्रांत की योजनानुसार  दतिया नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों का संयुक्त  पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ दतिया में  किया जा रहा था जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंदेला नगर, सरस्वती शिशु मंदिर मुडियन का कुआँ, सरस्वती शिशु मंदिर उन्नाव रोड एवं डॉ.अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य दीदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप भैया/बहिनों में शिक्षण करने हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे l 
आचार्य अभ्यास वर्ग के अन्तिम दिवस पर समापन सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से किया गया l  मंचस्थ अतिथियों का परिचय श्री मनोज जी गुप्ता ( प्राचार्य एवं प्रबंधक केशव बाल विकास समिति भरतगढ़ दतिया ) द्वारा  कराया गया, स्वागत श्री कपिल जी तांबे ( सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंदेला नगर  दतिया) श्री सुनील जी श्रीवास्तव( प्रधानाचार्य डॉ.अंबेडकर  सरस्वती शिशु मंदिर )एवं श्री संतोष जी श्रीवास्तव ने मंगल  तिलक कर , श्रीफल भेंट कर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया।  कार्यक्रम  में मुख्यवक्ता के रूप में श्री ऋषि राज जी मिश्रा ( शासकीय शिक्षक शासकीय  कन्या विद्यालय होली पूरा ), एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्री चंद्र प्रकाश जी पटसारिया (सेवानिवृत्त शासकीय शिक्षक) मंच पर उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नीरज जी गुगोरिया( सह सचिव केशव बाल विकास समिति भरतगढ दतिया)ने की कार्यक्रम में मुख्यवक्ता द्वारा, परियोजना कार्य एवं प्रयोगात्मक विज्ञान पर आचार्य परिवार का मार्गदर्शन किया समापन कार्यक्रम में, प्रतिदिन चलने वाली निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आचार्य /दीदियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आचार्य परिवार को श्री पुरुषोत्तम जी जोशी (  प्रांत प्रमुख संस्कृति ज्ञान परियोजना) का संघ एवं उसके अनुषांगिक संगठन पर आचार्य परिवार को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ कार्यक्रम में हमारा लक्ष्य श्रीमती रीतेश पांडेय एवं गीत श्री विनोद जी पुरोहित द्वारा गया  गया,कार्यक्रम का सफल संचालन सरस्वती शिशु मंदिर उन्नाव रोड़ की दीदी  श्रीमती आकांक्षा तिवारी ने किया।कार्यक्रम में  श्री ऋषि कुमार पांडेय (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर उन्नाव रोड) श्री कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर मुडियन का कुआँ)श्री मनोज जी भटनागर  (मुख्य शिक्षक अभ्यास वर्ग  )श्रीमती कामिनी तोमर ( इकाई प्रमुख सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ)भी उपस्थित रहे ।

Comments