स्कूल में बनी बाल कैबिनेट# #प्रधानमंत्री और मंत्री बनाकर ली शपथ ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
      प्रधान संपादक साहिल खान 
     दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
         रिपोर्टर रामलाल गौतम 

दतिया शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपुरा में बाल कैबिनेट का गठन किया गया बाल कैबिनेट गठन से बच्चों में नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होती है प्राचार्य आर एस सेंगर के मार्गदर्शन में प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव कराया गया जिसमें सभी छात्राओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग कर मंत्रिमंडल का चयन किया जिसमें प्रधानमंत्री पद पर सर्वाधिक मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद के लिए महक मिश्रा निर्वाचित हुई, शिक्षा मंत्री के पद पर कु. मुस्कान जोशी, पर्यावरण एवं स्वच्छता मंत्री पद पर कु. रिया प्रजापति खेल मंत्री के पद पर कु. तमन्ना अहिरवार एवं सांस्कृतिक मंत्री के पद पर रूबी दांगी निर्वाचित हुई प्राचार्य ने कहा कि संविधान में निहित निर्वाचन कार्य से बच्चों में लोकतंत्र के प्रति आस्था जागृत होने के साथ-साथ संसदीय गतिविधियों से भी छात्राओं को परिचित कराना इसका उद्देश्य है अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा कार्यालय के योजना अधिकारी विकास शुक्ला ने सभी निर्वाचित मंत्री सदस्यों को फूल माला पहनकर स्वागत किया और विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक एवं समाजउपयोगी कार्यों से जोड़े रखने के कौशलों का विकास होता है स्वीप नोडल अधिकारी शिक्षक शैलेंद्र खरे द्वारा छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो इसके लिए विद्यालय की शिक्षक ऋषि राज मिश्रा, आरती सक्सैना, सीमा यादव, अश्वनी पांडे, ममता त्रिपाठी तिवारी एवं प्रियंका यादव की मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई

Comments