दतिया में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह जीतू पटवारी के विरुद्ध दर्ज की गई FIR के विरोध में बीना विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया जीतू पटवारी के विरुद्ध दर्ज की गई FIR के विरोध में अशोक नगर सत्याग्रह की तैयारी के लिए मप्र कांग्रेस महासचिव एवं सागर के जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ली बीना में ली बैठक
दतिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के विरुद्ध अशोक नगर में दर्ज की गई झूठी FIR के विरोध में 10 जुलाई को कांग्रेस सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस के सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए सोमवार को मप्र कांग्रेस महासचिव एवं सागर के जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सागर जिले की बीना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक बीना पहुंच कर ली।
बैठक में बीना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री सिंह ने कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी एवं अपील की कि सत्याग्रह को पहली प्राथमिकता पर लेते हुए बड़ी संख्या में अशोक नगर पहुंचे। इस अवसर पर सागर शहर के संगठन प्रभारी मनोज कपूर भी उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक साहिल खान
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम

Comments
Post a Comment