KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहिना के बाद अब ज्यादा से ज्यादा लखपति दीदी बनाना हमारा लक्ष्य है इसके लिए हम कृत संकल्पित है - केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
दतिया भारतीय संस्कृति अद्भुद है इसमें एक ही चेतना सभी प्राणियों में वास करती है इस पवित्र धरा पर पशुओं में भी देवताओं का वास माना जाता है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में किसान कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है और नई-नई योजनायें लाई जा रही है। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी जोड़कर उनके जीवन को और बेहतर बनाया जा रहा है। यह बात केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पशु चकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविधालय के दतिया के आधुनिक पशु चिकित्सकीय परिसर, पशुधन और आवासीय परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।
श्री चौहान ने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सुविधायें दी जा रही है तो क्यों न पशुओं को भी वहीं वेहतर सुविधायें प्रदान की जाये। जिससे किसान भाई जो पशुपालन करते हुए एवं उनकी आजीविका उस पर निर्भर करती है को फायदा मिलेगा और उनकी आमदनी बढेगी। इस धारणा को ध्यान मे ंरखते हुए नवीन परिसर का आज लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान भाई उसकी आत्मा है। आज कृषि के क्षेत्र मे ंआधुनिकता को अपनाया जा रहा है जिससे किसान की आय दोगुनी हो रही है इसके साथ पशुपालन से जोडकर उनकी आय में वृद्धि की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बहिनों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहिना योजना के साथ-साथ उन्हें लखपति दीदी बनाने का शासन का लक्ष्य है और उसके लिए हम कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि किसान भाईयों को इस नवीन परिसर के लोकार्पण के बाद कई तरह से फायदा पहुंचेगा। वह अपने पशुओं का ईलाज करायंेगे साथ ही अपनी आमदनी पशुपालन में किस प्रकार बढ़ा सकते है इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। पशुपालन को एफपीओ से भी जोड़ा जायेगा। किसान भाईयों के लिए पशु मेले का आयोजन भी किया जायेगा। दूध प्रोसिंग के लिए नई तकनीक को विकसित किया जायेगा। उन्हांेंने कहा कि इस नई सौगात से जागरण की नई बयार बहेगी जिससे पशुपालको ंका भी उद्धार होगा।
श्री चौहान ने कहा कि मत्स्यिकी के कोर्स यहां प्रारंभ हो गए है इसके साथ-साथ वीसीआई से चर्चा कर यहां वेटनरी कोर्स भी प्रारंभ किये जायेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस क्षेत्र में शिक्षा पूरी करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि पशुओं की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है और लोगों को रोजगार से जोड़ना भी बड़ी सेवा है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषि का पूरा परिदृश्य बदल रहा है। कृषकों को लाभान्वित करने के लिए नित नए प्रयास किये जा रहे। अब प्रयास रहेगा हर गांव से गरीबी को दूर किया जाये और हर कच्चे घर को पक्के में बदला जाए। उन्होंनें अपने वकतव्य में कहा कि स्वदेशी वस्तु को अपनी जवीन शैली में अपनायें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़े। केन्द्रीय मंत्री र्श्री िशवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम के दौरान परिसर में पैधारोपण भी किया।
क्षेत्रीय सांसंद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि इस नई सौगात से किसानों, मघुआरों को लाभ तो पहुंचेगा साथ ही उनकी oआजीविका में वृद्धि होगी। शासन की कई सारी योजनायें किसानों, बहिनों, युवाओं, गरीब के कल्याण के लिए लाई गई है। शासन द्वारा किसान भाईयों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हैै। किसान सम्मान निधि से आज किसान भाईयों को 12 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। कृषि जगत में आधुनिकता लाकर नित नए आयम रचे जा रहे है। उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि पर केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान को घन्यवाद दिया और उपस्थितजन को बधाई दी।
सचिव एवं महानिदेशक आईसीएआर डॉ. एमएल जाट ने कहा कि बुन्देलखण्ड की धरती कृषि क्रांति का इंतजार कर रही है और इस प्रकार की नई सौगात देकर कृषि क्रांति के माध्यम से क्षेत्र को विकसित करना है। यह सौगात निश्चित ही क्षेत्र वासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, सांसद भिण्ड़-दतिया संसदीय क्षेत्र श्रीमती संध्या राय, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, करैरा विधायक रमेश खटीक, पूर्व विधायक भाण्ड़ेर घनश्याम पिरौनिया, कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, कुलपति अशोक कुमार अवस्थी, सचिव एवं महानिदेशक आईसीएआर डॉ. एमएल जाट, अधीष्ठाता पशु चिकित्सा महाविधालय श्री वीपी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment