दलित पिछड़ा समाज संगठन DPSS की जिला कार्यकर्ता बैठक संपन्न ।

KAHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर रामलाल गौतम, चेतन दास सुखानी 

ओबीसी को 27% की भीख नहीं 52% आरक्षण दे सरकार - दामोदर यादव 

मोहन सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम,नहीं तो फिर से घेरेंगे CM निवास- DPSS 

 दतिया में पत्रकार वार्ता में दलित पिछड़ा समाज संगठन (डीपीएसएस) के संस्थापक दामोदर यादव ने कहा कि देश में आखरी बार जातिगत जनगणना 1931 में अंग्रेज़ी हुकूमत ने करवाई थी जिसमें पिछड़े वर्ग की अवादी 52 प्रतिशत् आँकी गई थी और तब से लेकर अब तक हर सरकार उन्ही आंकड़ों के आधार पर ओबीसी के लिए योजनाएं बनाती और चलाती आई है। हमारी आज़ाद समाज पार्टी और दलित पिछड़ा समाज संगठन भी  *जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी* की अवधारणा में विश्वास रखती है इसलिए प्रदेश सरकार से हमारी माँग है कि मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत् नहीं 52 प्रतिशत् आरक्षण मोहन सरकार दे।
इस मुद्दे पर विगत 30 जुलाई को DPSS ने मानसून सत्र के दौरान भोपाल में विधान सभा का घेराव किया था और पंद्रह दिन का सरकार को अल्टीमेटम भी दिया था और अगर प्रदेश सरकार ने हमारी माँग नहीं मानी तो सितंबर में हमारा संगठन सीएम निवास का घेराव करेगा जिसमें दतिया जिले से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।उक्त बात DPSS के प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के वरिष्ठ नेता दामोदर सिंह यादव ने अपने निवास पर आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
यादव ने कहा कि ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ती लगाने का मुद्दा हो या फिर भिंड जिले में किसानों से छीनी गई ज़मीन को वापिस दिलाने का,म.प्र.में छात्र संघ के चुनाव शुरू करने का मुद्दा हो या फिर प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू करने का,हम हर मुद्दे पर सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। लंबे अंतराल से सत्ता में रहने के कारण भाजपा नेता मद में चूर हो गए हैं इसलिए सेंवढ़ा में एक महिला चिकित्सक को अपमान जनक तरीके से हटाकर विधायक के सिर्फ एक फ़ोन कॉल के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति को पदस्त कर दिया गया जिसकी में घोर निंदा करता हूँ। अगर सेंवढ़ा विधायक जी की सरकार में जरा भी चलती है तो बतायें कि आज तक इंदरगढ़ में बाय पास क्यों नहीं बना और सेंवढ़ा के युवाओं के लिए कोई रोजगार की व्यवस्था क्यों नहीं हुई। काँग्रेस भले ही प्रदेश में मरी पड़ी हो लेकिन हम सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वाहन करते रहेंगे। उक्त विचार यादव ने पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। इस अवसर पर दलित पिछड़ा समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलबहादुर बघेल रामकिशोर यादव,पूर्व पार्षद राजा कुरैशी, नासिर बक्स मंसूरी,गुड्डन पटेल परासरी,नाजिम ख़ान,डा नरेंद्र यादव,अमित लोधी,जयराम पलैया,विल्लू मंसूरी,राजेंद्र रावत,ग्या प्रसाद पाल,रासू मंसूरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


              

Comments