30वें गणेश महोत्सव में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर, 24 रक्तवीरों ने दिया जीवनदान।


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

स्व. डॉ. जयभारत सिंह को समर्पित शिविर में कलेक्टर व एसपी रहे मौजूद

दतिया। दतिया में 30वें श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत एक विशेष मुहिम जरूरतमंदों के लिए रक्तदान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन ठा. श्री बिहारी जी मंदिर में किया गया। उक्त रक्तदान शिविर आयोजन समिति द्वारा ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी स्व.डॉ. जयभारत सिंह को समर्पित किया गया। इस अवसर पर गणेश जी का भव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं नमन गोस्वामी ने गणेश जी की आरती से किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, डीएफओ मोहम्मद माज, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर, आरएमओ डॉ. दिनेश सिंह तोमर और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कल्पित अग्रवाल के द्वारा स्व. डॉ. जयभारत सिंह चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
इसके उपरांत कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद स्व.डॉ जयभारत सिंह की पत्नी ऊषा सिंह, पुत्र डॉ. अक्षय सिंह एवं आद्विक सिंह का समिति द्वारा शॉल-श्रीफल एवं बिहारी जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पधारे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, डीएफओ मोहम्मद माज का समिति द्वारा पट्टिका एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप श्री बिहारी का चित्र भेंट किया गया।
आयोजन समिति के संयोजक नयन राकेश गोस्वामी ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में डॉ. जयभारत सिंह का योगदान अमूल्य है उक्त रक्तदान शिविर स्व. जयभारत सर की प्रेरणा से वर्ष 2022 में प्रारम्भ हुआ था लेकिन अब सर हमारे बीच नही है ये एहसास कभी ना हो इसलिए इस रक्तदान शिविर को उनके लिए समर्पित कर दिया गया है। 
कार्यक्रम में ब्लड बैंक की ओर से वीरेंद्र सिखेरिया, मुकेश शाक्य,संजय बैरागी,हेमंत यादव, शैलेंद्र मिश्रा, सौरभ यादव ने सभी रक्तवीरो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका सफल रक्तदान करवाया।
इस दौरान संतोष तिवारी,डॉ. हेमंत जैन,पुनीत टिलवानी,राजू त्यागी,नीरज नयन शास्त्री,आकाश झा,नवनीत दुबे,संध्या गोस्वामी,कल्पना तिवारी, रश्मि दीक्षित,वैष्णवी पांडे,निक्की,हरी,अंश ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इन रक्तवीरो ने किया रक्तद
श्री बिहारी जी गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित
रक्तदान शिविर में समिति की ओर से 24 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान मुहिम के तहत नैंसी नाहर, नैतिक सेंगर,मुकुल शर्मा, इंद्रकुमार, विशाल विश्कर्मा,अरविंद कुशवाहा, सचिन गुप्ता,सागर विश्कर्मा, सोमू दांतरे,सागर गुप्ता, हेमू गुप्ता,ओम सेंगर,निर्मल पटैरिया, अभर गुप्ता (नेताजी), अमन गुप्ता, अमित दीक्षित,पार्थ गोस्वामी, अमित तिवारी, फिरोज खान, नीलेश सिंह, शुभ गुप्ता, सागर गोस्वामी, पंकज रजक, नमन गोस्वामी ने रक्तदान किया।


Comments