दतिया चिरूला पुलिस ने डीजल के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही,डीजल से भरा टैंकर जप्त ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

 दतिया  2 सितम्बर को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर थाना चिरूला के सामने चेकिंग पाइंट लगाया गया। इसी दौरान झांसी की ओर से आ रहे एक सफेद रंग के टैंकर क्रमांक यूपी 83 सीटी 5190 को रोका गया।पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम भोजराज सिंह पुत्र महिपाल पवैया निवासी जलालपुर रोड, गैस गोदाम के पास, ग्वालियर बताया तथा उसके साथ बैठे क्लीनजर ने अपना नाम सुमित पाण्डेय पुत्र जगदीश निवासी बोहिला कोठी, सतना बताया।टैंकर खोलकर चेक करने पर उसमें 6 हजार लीटर डीजल पाया गया।पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वे डीजल झांसी (उत्तर प्रदेश) से सस्ते दामों पर खरीदकर ग्वालियर अधिक दाम पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। जब उनसे परिवहन संबंधी लाइसेंस एवं कागजात मांगे गए तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस द्वारा मौके पर ही 6 हजार लीटर डीजल (कुल कीमत लगभग ₹15,00,000/-) से भरे टैंकर को जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया। टैंकर एवं डीजल को थाना सुरक्षा हेतु रखा गया तथा प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।इस संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक नितिन भार्गव थाना प्रभारी चिरूला, आरक्षक भूपेंद्र कंसाना, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक  विमल मिश्रा, आरक्षक शिवराम गुर्जर, प्रआर लक्ष्मी नारायण, आर आशीष नायक की सराहनीय भूमिका रही।

Comments