KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखेडे एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया बी एल दांगी के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी दतिया टी आर वर्मा के नेतृत्व में व्रत्त दतिया (अ) में गश्त के दौरान होटल ढाबों की तलाशी ली गई एवं अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध निम्न कार्यवाही की गई
(1) प्रशांत राय पुत्र परशुराम राय, उम्र 25 वर्ष, निवासी डगरई कलापुरम तिराहे के पास कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर शराब पिलाते हुए मिला। दुकान से लगभग 90ml देशी मदिरा प्लेन और एक प्लास्टिक का गिलास बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध 36(क) का प्रकरण दर्ज किया गया।
(2) हेमंत कुशवाह पुत्र दयाराम कुशवाह, उम्र 21 वर्ष, निवासी भांडेर चुंगी, दतिया भांडेर बाईपास पर नाश्ते की दुकान पर शराब पिलाते हुए मिला। दुकान से लगभग 90 ml देशी मदिरा प्लेन और एक प्लास्टिक का गिलास बरामद हुआ।आरोपी के विरुद्ध 36(क) का प्रकरण दर्ज किया गया।
(3) बम बम महादेव के पास, पार्क के पीछे, सीता सागर, दतिया पर रोड किनारे शासकीय भूमि पर 19 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा।
(4) प्रजापति सामुदायिक भवन के पीछे, करन सागर, दतिया पर रोड किनारे शासकीय भूमि पर 18 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा।
जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(क) के अंतर्गत 02 प्रकरण एवं धारा 34(1)क के अंतर्गत 02 प्रकरण कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जिनमें 02 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। सभी प्रकरणों में कुल 37 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 180 ml देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई। जब्त मदिरा का कुल अनुमानित मूल्य 7475/- रुपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संजय शर्मा, मनीष यादव एवं वाहन चालक अजय गौतम का सराहनीय योगदान रहा।
Comments
Post a Comment