सेवढ़ा पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हुए शामिल।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

दतिया। मुस्लिम समुदाय के पर्व ईद मिलादुन्नबी (इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ) पर शुक्रवार को सेंवढ़ा एवं इंदरगढ़ में भव्य जुलूस निकला। सेंवढ़ा नगर के हनुमान चौराहा पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया तथा जुलूस में सम्मिलित होकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। 
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जयवेंद्र सिंह परिहार, राजेंद्र नोनेरिया, देशराज कुशवाहा, बादशाह खान, राजकुमार श्रीवास्तव  साथ में उपस्थित रहे। इसके पश्चात पूर्व विधायक घनश्याम सिंह इंदरगढ़  नगर में आयोजित ईदमिलादुन्नबी के जुलूस में सम्मिलित हुए तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी,मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर श्री सिंह का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व  नगर परिषद अध्यक्ष कोक सिंह पटेल, पार्षद अनार सिंह यादव, सोनू परिहार एवं सानू पठान साथ में उपस्थित रहे।

Comments