KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
कोलारस रिपोर्टर शिवनारायण अग्रवाल
थाना कोलारस पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराध में कार्यवाही करते हुये अप.क्र. 367/25 मे नाबालिग वालिका को ब्लैकमैल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी नीरज जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
कोलारस थाना नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट किया कि आरोपी नीरज जाटव निवासी संत फार्म कोलारस के द्वारा कोचिंग आते जाते वक्त पीछा करने, डरा धमकाकर वीडियों बनाकर रुपये की मांग कर ब्लैकमैल करने एवं दिनांक 12.08.2025 को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पर से थाना कोलारस पर अप.क्र. 367/25 धारा 65(1), 74, 78, 308(4), 351 (3) बीएनएस एवं 66 (ई) आईटी एक्ट तथा 3,4 (2), 7,8,11(iv), 12 पाक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त प्रकरण नावालिका के साथ घटित अपराध से संबंधित होने से त्वरित आरोपी की धर पकड हेतु टीम गठित कर 03 घण्टे के अन्दर आरोपी नीरज पुत्र गोपाल जाटव उम्र 20 साल निवासी संत फार्म कोलारस को गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
उक्त कार्यवाही में निरी. रवि चौहान, उ.नि. सावित्री लकडा, उ.नि. बबलेश कुमार, उनि सौरभ तोमर, सउनि अमृतलाल भिलाला, प्रआर 142 नरेश यादव, प्र.आर. 891 डैनी कुमार, प्र. आर. 545 विजय कटारे, आर.88 पुष्पेन्द्र रावत, आर. चालक 383 रणवीर यादव की विशेष भूमिका रही।
Comments
Post a Comment