थाना करैरा पुलिस द्वारा स्मैक 15.10 ग्राम कीमती 03 लाख रूपये की जप्त कर आरोपियों ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
करैरा रिपोर्टर आलोक चतुर्वेदी 

थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध कार्यवाही कर 15.10 ग्राम कीमती 03 लाख रूपये की जप्त कर 02 आरोपियों अभिषेक रावत एवं मुरारी पाठक को गिरफ्तार किया।

 थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक  द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 30.09.25 को थाना करैरा चौकी सुनारी पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम अन्दौरा के पास पहाडिया पर रानू पाठक, अभिषेक रावत, मुरारी पाठक निवासी ग्राम दिहायला के अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर बेचने के लिये किसी के इंतजार में खड़े हैं। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम अन्दौरा के पास पहाडिया के पास पहुंचे तो पहाडिया के उपर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार तीन व्यक्ति बैठे दिखे जो पुलिस की गाडी को आता देख भागने लगे जिन्हें हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा तो दो व्यक्ति पकड में आये एंवं एक व्यक्ति भाग गया पकडे गये दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम अभिषेक रावत पुत्र रामकिशन रावत उम्र 22 साल निवासी दिहायला एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मुरारी उर्फ बल्लू पाठक पुत्र राजाराम पाठक उम्र 50 साल निवासी दिहायला का होना बताया। उक्त व्यक्तियों की तलाशी लेने पर आरोपी अभिषेक रावत के कब्जे से 08.05 ग्राम स्मैक पाउडर, आरोपी मुरारी उर्फ बल्लू पाठक के कब्जे से 07.05 ग्राम स्मैक पाउडर कुल 15.10 स्मैक पाउडर मिला। आरोपियों का कृत्य धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 698/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगणों से भागे हुए व्यक्ति के संबंध मे पूछताछ की तो दोनों ने  भागे हुये व्यक्ति का नाम रानू पाठक निवासी दिहायला का होना बताया।
जप्त मशरूका-15.10 ग्राम स्मेक कीमती 03 लाख रूपये।
घटना स्थल से भागे गये आरोपी रानू पाठक का छोडा गया एप्पल कंपनी का मोवाईल कीमती 30 हजार रूपये।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करैरा निरी0  विनोद छावई, चोकी प्रभारी उनि योगेन्द्र सिंह सेंगर, उनि धर्मेन्द्र सिहं, आर राधेश्याम जादौन, हरेन्द्र सिहं गुर्जर, आर सुरेन्द्र रावत, आर0 लवकेश यादव. आर. गजेन्द रावत, आर. प्रभजोत सिंह एव आर. चालक रविन्द्र तिवारी चौकी सुनारी थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।


Comments