थाना बैराड पुलिस द्वारा 9.35 ग्राम स्मैक के साथ आई-10 कार के कुल कीमत 3 लाख 80 हजार का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना बैराड पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी ब्रजेश उर्फ छोटू ओझा के कब्जे से 9.35 ग्राम स्मैक मय आई-10 कार के कुल मश्रुका 3 लाख 80 हजार का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी बैराड को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि बरोद रोड पुलिया के पास बैराड़ में एक व्यक्ति जो अपनी सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 33 सी 4210 में अवैध मादक पदार्थ स्मैक बैचने के लिये कार में बैठा हुआ है सूचना पर थाना प्रभारी बैराड द्वारा तत्काल टीम तैयार कर बरोद रोड पुलिया के पास बैराड से आरोपी ब्रजेश उर्फ छोटू ओझा पुत्र शिवचरण ओझा उम्र 33 साल निवासी बरोद रोड़ बैराड थाना बैराड जिला शिवपुरी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 9.35 ग्राम व घटना में प्रयुक्त आई10 कार क्रमांक एमपी 33 सी 4210 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त शुदा माल मश्ररूका- अवैध मादक पदार्थ स्मैक 9.35 ग्राम कीमती 1 लाख 80 हजार रूपये एवं एक कार कीमत करीव 02 लाख रूपये कुल मशरूका 3 लाख 80 हजार रूपये सराहनीय कार्यवाही : निरी रविशंकर कौशल, उनि. धर्मेन्द्र शिवहरे, सउनि हरिओम पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, आर.875 ज्ञान सिह रावत, आर. 1058 राजेन्द्र प्रसाद, आर. 658 अजय नीखरा, आर. 313 मांगीलाल गुर्जर, आर. 1031 हरीशंकर, आर. 127 लालसिंह, आर. 720 राहुल सिंह, चा.आर.72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।

Comments