दतिया नवरात्रि पूर्णाहुति हवन श्री पीतांबरा पीठ पर ओर भक्तों को भंडारे का आयोजित।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

दतिया। विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक स्थल श्री पीतांबरा पीठ में नवरात्रि के अवसर पर नौ दिनों की साधना और पूजा-पाठ का बुधवार सुबह हवन के साथ समापन ।

सुबह 7 बजे पुजारियों ने हवन की शुरुआत की, जिसमें साधक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित शामिल हुए। हवन में दो यज्ञशालाओं में विधि-विधान से आहुतियां दी गईं।

दतिया नवरात्रि के अंतिम दिन पीताम्बरा पीठ मंदिर पर चलता विशाल भंडारा
पीताम्बरा माई के दर्शन कर भक्तों ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण। नवरात्रि के पावन पर्व पर दूर दूर से माता के दर्शन करने आते हैं लोग।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर सेवक और पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Comments