आज निकलेगी भदौरिया की खिडकी वाली काली माता देवी की झांकी, कटोरा ताल पर होगा विसर्जन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

दतिया। स्थानीय भदौरिया की खिड़की रिंग रोड पर बिराजमान देवी काली माता की प्रतिमा के दिव्य स्वरुप के दर्शन करने का दो अक्टूबर को अंतिम मौका है जो भक्तगण कार्यक्रम स्थल पर दर्शन लाभ नही ले सके वह गुरुवार 02 अक्टूबर को नगर में निकलने वाले माता के डोले के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आयोजन समिति के अनुसार काली माता की प्रतिमा को भक्त अपने कन्धों पर धारण कर कटोरा ताल पर विसर्जन के लिए लेकर दोपहर तीन बजे रिंग रोड भदौरिया की खिड़की से निकलेंगे जो भैरव मंदिर मार्ग, तिगैलिया, बड़ा बाजार, टाउन हाल, पटवा तिराहा, तलैया मोहल्ला, लाला का ताल होते हुए ग्वालियर रोड स्थित मोटल होटल के पास कटोरा ताल पहुंचेंगे जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां की प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा जो भी दर्शनार्थी काली माता के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वो मार्ग में शामिल होकर लाभ ले सकते हैं।

Comments