KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। विजयदशमी पर्व पर गुरुवार को चिरूला थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी नितिन भार्गव सहित सभी पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की। पूजा विधि-विधान से पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुई, जिसमें विशेष रूप से बंदूक, राइफल और गन जैसे शस्त्रों की आराधना की गई। मां दुर्गा का आह्वान करते हुए नकारात्मक शक्तियों से रक्षा और समाज में शांति की कामना की गई।
थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि यह परंपरा हर साल नियमित रूप से निभाई जाती है। इसमें सभी पुलिसकर्मी एकजुट होकर शस्त्रों की सफाई व पूजा करते हैं ताकि उनकी शुद्धता और कार्यक्षमता बनी रहे। इस अवसर पर थाना परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
पूजा कार्यक्रम में थाना प्रभारी नितिन भार्गव, प्रधान आरक्षक संतोष, राजीव, लक्ष्मी नारायण, विजय कौशल, आरक्षक अमित यादव, दिपेश गुप्ता, कपिल शर्मा, जितेन्द्र, भूपेंद्र, योगेन्द्र, शिवम्, अखलेश, शिवराम गुर्जर, राजेश शुक्ला तथा महिला आरक्षक मौनिका सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Comments
Post a Comment