कोतवाली पुलिस द्वारा बागेश्वर धाम की कलश यात्रा में चोरी हुए सोने की चैन, मंलगसूत्र महिला चोरों को पकड़ा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
संपादक साहिल खान 

कोतवाली पुलिस द्वारा बागेश्वर धाम की कलश यात्रा में 05 सोने चैन, 02 मंलगसूत्र व एक सोने का पेण्डल कीमती 15,00,000रु. को चोरी करने वाली 06 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा एवं चोरी गया माल बरामद किया। 
 थाना कोतवाली पर दिनांक 24.11.25 को फरियादिया श्रीमती नीलम पत्नि मनोज शर्मा उम्र 42 साल नि० नवाब साहब रोड शिवपुरी एवं फरियादिया श्रीमती जानकी भार्गव पत्नि स्वं. डी.पी. भार्गव उम्र 71 साल नि० श्रीराम कालोनी ने रिपोर्ट किया कि वह बागेश्वर धाम की कलश यात्र में गयी थी जो राजेश्वरी मंदिर परिसर से अज्ञात महिलाओ ने एक सोने की चैन व एक सोने का मंगल सूत्र चोरी कर लिया दोनो फरियादियों की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर पृथक-पृथक अप.क्र. 726/25 धारा 303(2) बीएनएस एवं अप.क्र. 727/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ द्वारा अज्ञात आरोपीगण की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया, 
 कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ व्दारा अज्ञात आरोपीगण की तलाश करने हेतु टीम बनायी गयी  टीम व्दारा शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरो को चैक कर उनकी कढी से कढी जोड़ी व मुखबित तंत्र के आधार पर दिनांक 25.11.25 को सूचना मिली कि पाँच छः महिलाये कथा स्थल हवाई पट्टी शिवपुरी पर भीड़ में खड़ी है तथा उनके द्वारा इकट्ठा होकर अन्य महिलाओं के साथ धक्का मुक्की कर गले से चैन व मंगल सूत्र खींचने का प्रयास किया जा रहा है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है।  टीम व्दारा उक्त महिलाओं को भीड़ से एक तरफ लेकर विधिवत पूछताछ की गई तथा उनसे नाम पता पूछा गया वह महिलाए अपना नाम कभी कुछ कभी कुछ बता रहीं थी जिनकी भाषा भी क्षेत्रीय नही थी, शक्ति से पूछताछ की गई तो उन्होने अपने नाम 1. पूजा पत्नि जैकी कुमार (जाटव) उम्र 22 साल निवासी ग्राम अंधेही थाना जहानागंज जिला आजमगढ उ.प्र. 2. मुस्कान पत्नि अरूण कुमार (जाटव) उम्र 31 साल निवासी ग्राम अंधेही थाना जहानागंज जिला आजमगढ उ.प्र. हाल ग्राम इंदारा जिला मऊ उ.प्र. 3 आरती पत्नि आलोप कुमार उम्र 20 साल निवासी ग्राम जमीन बरामदपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ उ.प्र.4. लक्ष्मी देवी पत्नि आकाश कुमार उम्र साल निवासी मऊ हार थाना कोपागंज जिला मऊ उ.प्र. मायका चंदेली बनारस उ.प्र., 5. माधुरी पत्नि सन्नी उर्फ जोगी कुमार उम्र 23 साल निवासी ग्राम निजामपुर थाना अहरोला जिला आजमगढ मायका जीयनपुर ग्राम गणेशी पट्टी 6. करीना पत्नि सचिन कुमार उम्र 19 साल

Comments