बैराड पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 110 लीटर कीमती 21000 रुपये की जप्त की।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 

बैराड पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 110 लीटर कीमती 21000 रुपये की जप्त कर आरोपी हिम्मत सिंह उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
 
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिह राठौड़ द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 05.11.2025 को  आज सुबह थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वार्ड क्रमांक 07 बैडिया मोहल्ला मे हिम्मत सिंह बैडिया अपने बाडे के अन्दर बने कमरे भारी मात्रा मे अवैध रुप से देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब रखे हुये है तथा काफी मात्रा मे अवैध रुप से देशी हाथ भट्टी की शराब लोगों को विक्री कर रहा है, सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया, मुखविर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचा तो एक व्यक्ति कमरे के अन्दर बैठा था गेट खुले हुये थे, अन्दर जाकर देखा तो उसके बगल मे नीले रंग की दो प्लास्टिक की केने व एक सफेद रंग की कट्टी 15 लीटर की रखी थी। उसका नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम हिम्मत सिंह उर्फ राहुल पुत्र रहमान सिंह बैडिया उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 गायत्री कालोनी बैडिया मोहल्ला बैराड का होना बताया। दोनों कट्टी एवं केनों को खोलकर देखा तो केनों के अन्दर करीब 50-50 लीटर तथा कट्टी के अन्दर करीब 10 लीटर हाथ भट्टी की शराब भरी होना पाई गई तथा शराब उतारने की लोहे की भट्टी व उसके ऊपर रखने वाडा डेकचा व नली तथा खाली चार केने मिली। आरोपी से शराब रखने व विक्री करने का लायसेन्स चाहा तो न होना बताया। आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से, शराब व उपरोक्त माल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।  

बरामद माल – दो केनों मे 50-50 लीटर शराब , एक कट्टी मे 10 लीटर शराब कुल 110 लीटर हाथ भट्टी की शराब कीमती 21000 रुपये एवं शराब बनाने की लोहे की भट्टी उसके ऊपर रखने वाली स्लिवर का डेकचा मय नली तथा चार खाली केन कुल कीमती 30000 रुपये।  
  
इनकी रही भूमिका : - निरी सुरेश शर्मा  , प्रआर.947 इकबाल अहमद , आर.150 अतर सिंह रावत, आर. 127 लालसिंह,   आर. 817 रविन्द्र धाकङ,  मआर. 553 निशा गौङ


Comments