दतिया लेखक संघ की 147वीं काव्य गोष्ठी में गूंजे सुरीले स्वर, सम्मानित हुए दतिया के प्रतिष्ठित साहित्यकार।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। मप्र लेखक संघ इकाई दतिया (रजि.) के तत्वाधान में महाराजा दक्ष प्रजापति श्री रामचैरे मंदिर परिसर में 147वीं काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. आलोक सोनी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “शब्दशिल्पी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता के.आर.जी. कॉलेज ग्वालियर के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एड. श्रीराम शर्मा और बैंक के पूर्व प्रबंधक शैलेन्द्र बुधोलिया मौजूद रहे। काव्य गोष्ठी का सफल संचालन लेखक संघ के सचिव डॉ. हरिकृष्ण हरि ने किया, जबकि सरस्वती वंदना सुंदरलाल श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की। संयोजक बृजमोहन झा ने स्वागत भाषण में अतिथियों के अंतरराष्ट्रीय एवं साहित्यिक योगदान को दतिया के लिए गौरव बताया। इस अवसर पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त मनीराम शर्मा, साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त डॉ. राज गोस्वामी एवं बृजमोहन झा द्वारा डॉ. आलोक सोनी, डॉ. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, एड. श्रीराम शर्मा, शैलेन्द्र बुधोलिया और डॉ. हरिकृष्ण हरि को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
काव्य गोष्ठी में राम रतन शर्मा ने दोहे सुनाए, जबकि डॉ. राज गोस्वामी, मनीराम शर्मा, पूरनचंद शर्मा, विनोद मिश्रा, सुगर सिंह रावत, रामस्वरूप साहू, कमलकांत शर्मा सहित अन्य रचनाकारों ने विविध रसों की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में डॉ. राज गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment