KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया आदिवासी जननायक भगवान विरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती मनाई
दतिया। ग्राम नीवरी बड़ौनी में मुकेश आदिवासी के नेतृत्व में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जल,जंगल और जमीन के अधिकारों की क्रांतिकारी व आदिवासी जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई इस अवसर पर बिरसा मुंडा की चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें सादर नमन कर श्रद्धांजलि दी गई मुख्य रूप से उपस्थित आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव रामकुमार मोगिया के द्वारा श्री मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्हों मात्र 25वर्ष की उम्र में ही अंग्रेजों एवं मिशनरी के खिलाफ आदिवासियों को एक कर महाविद्रोह (उलगुलान) करते हुए और आखिर तक अपनी धरती, जल, जंगल की लड़ाई लड़ते हुए ब्रिटिश हुकमत ने षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और एक अस्पताल में उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश आदिवासी,प्रकाश आदिवासी,दीपक आदिवासी, कल्लू आदिवासी,गुलाब आदिवासी,बाबू आदिवासी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment