अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट. ---अपने अंतिम लीग मैच में शिवपुरी ने अशोकनगर को 49 रन से पराजित किया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया- दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रावतपुरा कॉलेज ग्राउण्ड पर आयोजित अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शिवपुरी एवं अशोकनगर के मध्य मैच खेला गया. जिसमें शिवपुरी ने अशोकनगर को 49 रनों से हराया .

उक्त जानकारी डी डी सी ए के सचिव संतोष लिटौरिया ने देते हुए बताया कि शिवपुरी के कप्तान गौरव कुशवाहा 
ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया शिवपुरी टीम  बल्लेबाज आदित्य यादव के शानदार 96  एवं अयान खान के 62 रनों की पारी से शिवपुरी ने पूरी टीम के आउट होकर 207  रन बनाये  इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा शिवपुरी का कोई और बल्लेबाज दहाई  का अंक  पार नहीं कर पाया अशोकनगर के गेंदबाज यश जैन ने 4 विशाल लोधी व कृष्णा रघुवंशी ने 2-2  विकेट लिए  l
 
 लक्ष्य का पीछा करते हुए  अशोकनगर  की  पूरी टीम 158   रन बना कर आउट हो गई  अशोकनगर के बल्लेबाज देव ओझा ही एक  छोर पर डटे रहे और संघर्ष पूर्ण  80  रन बनाए पर अपनी टीम को विजय नहीं दिला पाए l
शिवपुरी के  आदित्य यादव ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए पहले 96  रन बनाने के बाद 4  विकेट भी लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया हृदयेश एवं गौरव ने 2-2  विकेट प्राप्त किए इस तरह  शिवपुरी ने अशोकनगर को 49   रन से पराजित किया l
विकेट से पराजित किया l
आज के मैच के एम्पायर ग्वालियर के राघवेन्द्र सिंह एवं रवीन्द्र परमार व स्कोरर सुनील राजपूत थे l

दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री घनश्याम सिंह जी ने ग्राउण्ड पर पहुँच कर विजय टीम को बधाई प्रदान की .
कल का मैच दतिया एवं अशोकनगर के मध्य होगा।

Comments