KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
ज्योति पुंज पब्लिक स्कूल में दिनांक 14 नवम्बर 2025 को स्कूल फनफेयर 2025 का भव्य एवं मनोरंजक आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ ने बेहद उमंग के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु अनेक विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे—
मुख्य अतिथि:
श्री स्वप्निल वानखेडे, जिला कलेक्टर
श्रीमती राधिका वानखेडे
विशिष्ट अतिथि:
श्री सुरज कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक
विशेष अतिथि:
श्री अक्षय तेम्रवाल , सीईओ, जिला पंचायत
श्री यू. एन. मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी
श्री अनुभव राय, अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेडे ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा—
“पिता कभी भी बच्चों का केवल मित्र नहीं बन सकता; एक पिता सदैव पिता ही होना चाहिए, ताकि बच्चे भविष्य में अच्छे नागरिक बन सकें।”
उनकी यह मूल्यवान सीख उपस्थित सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक श्री हरित सुखानी द्वारा बुक्के प्रस्तुति के माध्यम से किया गया। वहीं मोमेंटो प्रस्तुति विद्यालय के सचिव श्री बी. पी. सुखानी द्वारा सम्मानपूर्वक की गई।
कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर सर सहित सभी अतिथिगण बच्चों द्वारा लगाए गए विविध फूड स्टॉल पर पहुँचे और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। अतिथियों के प्रोत्साहन से बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम में आकर्षक फन गेम्स, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा विद्यालय के समर्पित स्टाफ का सहयोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
यह फनफेयर अनेक गतिविधियों, स्वादिष्ट व्यंजनों और बच्चों की रचनात्मकता से भरपूर रहा, जिसने सभी के मन में अविस्मरणीय यादें छोड़ दीं।
Comments
Post a Comment