थाना करैरा पुलिस द्वारा 24 पेटी देशी प्लेन शराब मय बुलेरो एवं औरा कार के कुल माशरुका 14 लाख 20 हजार का जप्त किया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
करेरा रिपोर्टर आलोक चतुर्वेदी 

करैरा पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 24 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती 1 लाख 20 हजार रूपये मय बुलेरो एवं औरा कार के कुल माशरुका 14 लाख 20 हजार का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

 थाना करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, दो गाडियां जिनमें एक सफेद रंग की बोलेरो व दूसरी सफेद रंग की औरा हुन्डई कार अवैध शराब लेकर अवध होटल तरफ जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु निचरौली तिराहा हाईवे रोड पर पहुंचे तो मुखविर द्वारा बताये हुलिये की दो गाडी आती दिखी जिन्हे फोर्स की मदद से रोका गया तभी ड्रायवर की बगल बाली सीटो पर बैठे व्यक्ति दोनो कारों से कूदकर भाग गये दोनो गाडियो के ड्रायवरो से पकड कर एक एक करके उनका नाम पता पूछा तो बोलेरो गाडी में ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सतीश यादव पुत्र अवधलाल यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम टोडा थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया जब ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति से बगल बाली सीट से भागे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने भागे हुए व्यक्ति का नाम मोहन लोधी निवासी दुल्हई का होना बताया उक्त बोलेरो गाडी को चैक किया तो बोलेरो की बीच की सीट पर 04 पेटी बोल्ट कंपनी की बियर तथा 08 पेटी सफेद देशी प्लेन मदिरा कुल 120 बल्क लीटर कीमती 60000/-रू की रखी मिली जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तथा बोलेरो से थोडा आगे रखी सफेद रंग की औरा कार में ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम उपेन्द्र भार्गव पुत्र मोहन भार्गव उम्र 43 साल निवासी जैन मंदिर के पास भोंती थाना भोंती जिला शिवपुरी का होना बताया ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति से बगल बाली सीट से भागे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने भागे हुए व्यक्ति का नाम की जानकारी मोहन लोधी निवासी दुल्हई को होना बताया। एंव उक्त औरा गाडी को चैक किया तो गाडी में 12 पेटी सफेद देशी प्लेन मदिरा कुल 108 बल्क लीटर कीमती 60000/- रूपये रखी मिली जब उपेन्द्र भार्गव से शराब रखने व लाने ले जाने का वैध लायसेंस चाहा तो अपने पास कोई लायसेंस नही होना बताया उक्त कृत्य धारा 34(2) आवकारी एक्ट का होने से आरोपी उपेन्द्र भार्गव के कब्जे से उक्त शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया समस्त आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 785/25 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया। बरामद माल- 24 पेटी देशी प्लेन शराब कुल कीमती 1 लाख 20 हजार रुपये। एक बोलेरो गाडी जिसकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये । एक औरा कार जिसकी कीमती लगभग 10 लाख रुपये। कुल मसरुका - 14 लाख 20 हजार रुपये। इनकी रही भूमिका-थाना प्रभारी निरी० विनोद छावई, उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, सउनि शैलेन्द्र चौहान, आर. हरेन्द्र गुर्जर, आर. मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर, राधेश्याम जादौन, आर. सुरेन्द्र रावत, आर. राघवेन्द्र पाल, आर. शोनू श्रीवास्तब, आर. अनिकांत गौतम, आर. नरेन्द्र लोधी।

Comments