KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
नगर पालिका द्वारा बाजारों में पॉलिथिन उपयोग पर चलाया अभियान
लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना
दतिया 28 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे के निर्देशन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में पॉलिथिन उपयोग रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत नगरपालिका की टीम ने विभिन्न दुकानों की आकस्मिक जांच करते हुए पॉलिथिन के अवैध उपयोग पर रोक लगाने की कड़ी समझाइश दी।
अभियान के दौरान पॉलिथिन उपयोग करते पाए गए कई दुकानदारों पर कुल लगभग 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया और लगभग 1 क्विंटल पॉलीथीन जप्त की गई। नगर पालिका द्वारा लंबे समय से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बाजारों में पोस्टर, बैनर, पंपलेट आदि लगाकर लोगों को पॉलिथिन के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से अवगत कराया जा रहा है। पॉलीथिन के उपयोग को रोकने हेतु बाजार में शपथ अभियान का भी आयोजन किया गया।
नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान में सहयोग दें और पॉलिथिन की जगह कपड़े व पेपर बैग का उपयोग करें। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment