KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दतिया जिले में कुल 55 शासकीय एवं अशासकीय गौशालाएं सक्रिय रूप से संचालित की जा रही हैं। इन सभी गौशालाओं को प्रदाय अनुदान राशि सत्यापित गौवंश संख्या के आधार पर सीधे संचालन समितियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है, जिससे पारदर्शिता, समयबद्धता और प्रभावी वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित होता है।
विभागीय निरीक्षण दल द्वारा गौवंश संख्या, संरचनाओं, चारा–पानी, स्वच्छता तथा चिकित्सा सुविधाओं की समय-समय पर जांच की जाती है। गौवंश संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है, और संबंधित व्यवस्थाओं को निरंतर मजबूत बनाया जा रहा है।
इन संचालित गौशालाओं में से किसी भी गौशाला में यदि किसी ग्राम में गौशाला संचालित नहीं है, अपर्याप्त व्यवस्था है, या किसी प्रकार की समस्या है, तो नागरिक तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें
Comments
Post a Comment