मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर कलेक्टर ने किया सम्मान।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर कलेक्टर ने किया सम्मान

रतनगढ़ माता मेले के सफल आयोजन में पत्रकारों की अहम भूमिका

दतिया  जिले के पत्रकार बंधुओं को आज गुरूवार को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान रतनगढ़ माता मेले के सफल आयोजन में मीडिया की सार्थक भूमिका एवं शासन-प्रशासन की गतिविधियों को आमजन तक सकारात्मक रूप से पहुँचाने हेतु दिया गया।
कलेक्टर श्री वानखेडे ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है, जो शासन की योजनाओं, जनहितकारी निर्णयों तथा विकासात्मक गतिविधियों को जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि रतांगढ़ मेले के दौरान पत्रकार बंधुओं ने न केवल प्रशासन के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया, बल्कि मेले की अनुशासित एवं सफल व्यवस्थाओं को भी प्रसारित कर जनजागरण में योगदान दिया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की गई।

Comments