KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया मंडी कार्यालय सभागार में को राजकुमार यादव मंडी सचिव दतिया द्वारा समस्त मंडी व्यापारियों की बैठक ली गई जिसमें समस्त व्यापारियों को मंडी के दिशा निर्देशों अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए
1. किसानों को उनकी खरीदी हुई अनाज के एवज में अनाज का नगद भुगतान किया जाए
2. अनावश्यक बड़े वाहनों को व्यवस्थित खाली स्थान पर खड़े करने हेतु निर्देश दिए गए
3. मंडी प्रांगण में लगे हुए दोनों धर्म कांटों पर अनाज की तुलाई कराई जाए जिससे अनावश्यक जाम की स्थिति पैदा ना हो
4. पुलिया के पीछे साइड के समस्त
व्यापारी मंडी प्रांगण के पीछे वाले धर्म कांटे पर तुलाई करवाएंगे एवं पुलिया के आगे वाले व्यापारी गेट के पास वाले धर्म कांटे पर तुलाई कराएंगे जिससे अनावश्यक वाहनों की लंबी लंबी लाइन ना लग पाए
5.समस्त व्यापारियों को स्वयं का एवं अपने एक प्रतिनिधि का आई कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित किया गया
6.नीलामी कार्य सही समय पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए
जिससे सही समय पर सभी किसानों के अनाज की नीलामी का कार्य समाप्त हो सके अनावश्यक किसान को रात तक न रुकना पढ़े एवं
अन्य छोटे-छोटे मुद्दे जो भी व्यापारियों के रहे उन पर भी चर्चा हुई एवं विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए जिस पर समस्त व्यापारियों ने सभी बिंदुओं पर सहमत होते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया गया तदुपरांत श्री यादव द्वारा समस्त व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया

Comments
Post a Comment