*शहर दतिया कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन रोड पर चलाया चेकिंग अभियान*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाने के सामने सिविल लाइन रोड पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया। बुलेट बाइक के फटाके वाले साइलेंसर, बिना हेलमेट और तीन सवारी पर पुलिस की खास नजर रही। पहले भी पुलिस ने फटाके वाली एक बुलेट जब्त की थी, जिसके बाद लगातार कार्रवाई जारी है। अभियान में 14 से अधिक चालान काटे गए। पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।


Comments