परम पूज्य सिंधी संत श्री साई चांडूराम जी के अस्थि कलश पर महाराजा अरुणादित्यदेव ने अर्पित की पुष्पांजलि।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया।शिव-शांति धाम लखनऊ के संस्थापक परम पूज्य सिंधी संत देवलोकवासी श्री साई चांडूराम जी के अस्थि कलश पर शुक्रवार को दतिया महाराजा श्री अरुणादित्यदेव ने संत सतराम धाम आश्रम पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की।उन्होंने अस्थि कलश को नमन कर पूज्य संत श्री साई चांडूराम जी के विचारों व आदर्शों का स्मरण किया।इस अवसर पर संत सतराम धाम आश्रम पर भजन-कीर्तनों के माध्यम से संतश्री को श्रद्धांजलि दी गई, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे। मालूम हो कि पूज्य सिंधी संत श्री साई चांडूराम जी के परिनिर्वाण के पश्चात उनके अस्थि कलश दतिया लाया गया हैं, अस्थि कलश को संत सतराम धाम पर श्रद्धाजंलि के लिए रखा गया है।

Comments