विधायक ने किया न्यू मेडीकेयर‌ पैथोलॉजी लैब का उदघाटन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

सेंवढा नगर में रेस्ट हाउस के सामने मुखिया मार्केट में पूर्णत: ऑटोमेटिक कंप्यूटराइज्ड न्यू मेडीकेयर पैथोलॉजी लैब का सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने फीता काटकर बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी के अलावा पार्टी कार्यकर्ता प्रवीण गोस्वामी, भगवत सिंह चौहान, लव कुश सिंह गुर्जर, जितेन्द्र शर्मा, अमित पाठक, राम लखन शर्मा, चंदन सिंह गुर्जर, रिंकू गुप्ता, राजू कुशवाहा, राजपाल गुर्जर, संजय बाबा,रामशरण शर्मा, नरेन्द्र सिंह चौहान, रामू चौहान, सुरेश बाथम आदि उपस्थित रहे ।
पैथोलॉजी लैब संचालक संजीव पबैया द्वारा समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि यह आधुनिक लैब से नगर वासियों को सुविधा मिलेगी उन्हें जांच के लिये कहीं बाहर नहीं भटकना पडेगा, यह लैब मल,‌वीर्य, थायराइड,एलर्जी, टार्च टेस्ट, डेंगू,HBA1C , की जांचे ‌उचित दरों पर करेगी । कार्यक्रम में ‌बडी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे ।

Comments