दतिया ब्रेकिंग। पीतांबरा मंदिर के मुख्य द्वार पर निर्माणाधीन हिस्सा भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया। तांत्रिक साधना स्थल श्री पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार पर निर्माण कार्य के दौरान बुधवार रात बड़ा हादसा टल गया। लगभग 8 बजे नवनिर्मित मुख्य द्वार का एक बड़ा हिस्सा अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ ढह गया। गेट के लिए तैयार किए जा रहे 12 पिलरों में से 8 पिलर पूरी तरह जमीनदोज हो गए। यह निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से जारी था और ढांचा लगभग तैयार माना जा रहा था। हादसे के समय आसपास कोई मौजूद न होने से जनहानि नहीं हुई, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर प्रशासन और संबंधित एजेंसी अब गिरने के कारणों की जांच में जुट गई है।

Comments