दतिया हिराकुंड एक्सप्रेस में आतंकवादी सूचना से हड़कंप ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

 हिराकुंड एक्सप्रेस में आतंकवादी की झूठी सूचना से हड़कंप : कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग कर तीन युवक हिरासत लिए, सीट विवाद निकला असली कारण,?

दतिया। दतिया रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर अचानक हड़कंप मच गया जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हीराकुंड एक्सप्रेस में आतंकवादी सवार हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ स्टेशन पहुंची और ट्रेन को दतिया में रोककर तलाशी अभियान शुरू किया। करीब 35 मिनट तक चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जानकारी के अनुसार दिल्ली से झांसी जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस में कुछ यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान कोच में मौजूद एक साधु वेशधारी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन कर आतंकवादी होने की झूठी सूचना दे दी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को तलाश कर पकड़ लिया, जिसने अपना नाम रमेश पासवान बताया। उसके बताए तीन युवक इशान खान (27), फैजान मंसुरी (21) और एच. विलाल जिलानी (28), तीनों निवासी झांसी को भी कोच से उतारकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। तलाशी और पूछताछ के बाद पुलिस को किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री या गतिविधि नहीं मिली। जांच में स्पष्ट हुआ कि कॉल करने वाला साधु वेशधारी व्यक्ति युवकों से सीट विवाद के कारण नाराज था और गुस्से में उसने यह गंभीर झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने युवकों को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया। करीब आधे घंटे की जांच के बाद ट्रेन को दो बजकर 35 मिनट पर झांसी की ओर रवाना किया गया। घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल जरूर बना, लेकिन समय रहते स्थिति सामान्य हो गई।?

Comments