KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा 29वें जिला स्तरीय युवा उत्सव में हुए शामिल,
*अपने हुनर को पहचानें, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता - कलेक्टर*
युवाओं में हर कार्य की क्षमता अधिक होती है- पुलिस अधीक्षक,
दतिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक चल रहे 29वें जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत मंगलवार कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, कहानी लेखन तथा कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर स्वप्निल वानखडे उपस्थित रहे।कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। अपने भीतर छिपे हुनर को पहचानें, अपनी कला के लिए समय निकालें और अनुशासनपूर्वक मेहनत करें, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।”श्री वानखड़े ने कहा कि युवा महोत्सव का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में इसलिए किया जा रहा है ताकि छात्र-छात्राएं प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों से भी परिचित हो सकें। उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा कि “भविष्य में आपमें से कई बच्चे अधिकारी बनेंगे, इसलिए अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।” कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष तक की आयु के युवा प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। जिले के स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद प्रतिभागियों को संभागीय और राज्य स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष महोत्सव में 7 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
कलेक्टर श्री वानखड़े ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया, उनकी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनसे प्रश्न पूछकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रथम दिवस के समापन समारोह पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा जी ने विजेता और उपविजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार किया इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रपाल, जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा युवा समन्वयक संजय रावत सोनम राजपूत खेल प्रशिक्षक राजेंद्र तिवारी जितेंद्र शर्मा कुंवराज सिंह आदित्य सिंह सुनीता सिंह आदि विभिन्न स्कूलों के बच्चे और उनके अभिभावकगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment