KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
कोलारस रिपोर्टर शिवनारायण अग्रवाल
कोलारस के ग्राम खरई मै झोलाझाप डाक्टरों ने अपना गढ़ बना लिया छोटे से ग्राम खरई मै
20 से 25 झोलाझाप डाक्टरों ने बिना कुछ डिग्री, सर्टिफिकेट, और डिप्लोमा के प्रैक्टिस कर रहे है,
इन झोलाझाप डाक्टरों को स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन का किसी भी प्रकार का को डर नहीं है,
यह झोलाझाप लोगों की जान से खिलवाड़ कर अपनी जेब भर रहे है,
इन झोलाझाप डाक्टरों की क्लिनिक में अंग्रेजी दबाई की भी भरमार है,
जो कि बिना मेडिकल लाइसेंस के कोई भी अपनी क्लिनिक में इतनी मात्रा में अंग्रेजी दबाई नहीं रख सकता।
पर यह झोलाझाप बिना कोई खौफ के दवाइयां भर के रखते है,
और पैसे के लालच में कभी कभी जिन दबाओं की डेट निकल जाती है
उसको भी मरीजों को दे देते है जिससे मरीज की हालत बिगड़ जाती है
और वह मौत के मुंह तक पहुंच जाता है, और कईयों की तो मौत भी हो जाती है,
इस तरह की घटनाएं कही बार सामने आई है। जब कभी प्रशासन की कार्यवाही इन झोलाझाप डाक्टरों पर होती है,
पर बह कार्यवाही कार्यवाही जैसी ही होती है, इस लिए इन झोलाझाप डाक्टरों के हौसले बुलंद होते है,
और यह इसलिए बेखौफ अपनी क्लिनिक चला रहे है, ओर प्रशासन भी इनको अभी तक अनदेखा करता आया है,
जब की सभी झोलाझाप डाक्टरों की क्लिनिक खराई मै मेन रोड पर ही है,
फिर भी स्वास्थ्य विभाग की इन पर नजर नहीं पड़ती। क्यों ?
स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान दे, जिससे मरीजों को जान माल की हानी से बचाया जा सके।
Comments
Post a Comment