मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

 शिवपुरी, 22 नवम्‍बर 2025/ नगर पालिका की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम अनुसार दिये गये निर्देशों के पालन में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी.गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में नगर पालिका की फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी.गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Comments