KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय पीजी महाविद्यालय दतिया में दो दिवसीय आधार डाटा सुधार एवं नामांकन कैंप का आयोजन किया गया। यह विशेष कैंप उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ, जिनकी ABC/APAAR ID एवं Aadhaar डाटा में मिसमैच के कारण उनके परीक्षा क्रेडिट NAD/ABC पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहे थे।कैंप की आवश्यकता क्यों पड़ी,उच्च शिक्षा आयुक्त, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पत्र (क्रमांक 3298/601/आउशि/अकादमी/2025 दिनांक 17 नवंबर 2025) के अनुसार सत्र 2021 से 2024 तक के परीक्षा क्रेडिट NAD पर अपलोड किए जा रहे हैं। लेकिन हजारों विद्यार्थियों के ,नाम,जन्म तिथि,माता-पिता के नाम,और अन्य व्यक्तिगत विवरण,आधार रिकॉर्ड से मेल नहीं खाने के कारण ABC/APAAR ID में डेटा मैच नहीं हो रहा, जिससे उनका क्रेडिट अपलोड अटक गया है।इसी समस्या के निराकरण हेतु महाविद्यालय में 24 व 25 नवंबर 2025 को यह विशेष आधार सुधार शिविर आयोजित किया गया।कैंप में मिली विद्यार्थियों को सुविधाएँ,महाविद्यालय परिसर में UIDAI अधिकृत एजेंसी द्वारा विद्यार्थियों के आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न कार्य किए गए, जिनमें शामिल थे ,नया आधार पंजीयन,मोबाइल नंबर अपडेट,पता सुधार,बायोमेट्रिक अपडेट,व्यक्तिगत विवरण सुधार (नाम, जन्म तिथि आदि) कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को सभी आधार संबंधी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें अन्य केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।विद्यार्थियों में दिखा उत्साह,कैंप में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर अपने दस्तावेज अपडेट करवाए। विशेष रूप से वे विद्यार्थी जिन्होंने ABC/APAAR ID में डेटा मिसमैच की समस्या का सामना किया था, उन्होंने इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाया। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि कैंप के प्रथम दिन ही विद्यार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं और स्टाफ ने व्यवस्थित रूप से पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित किया,आवश्यक दस्तावेज व आगामी प्रक्रिया,विद्यार्थियों को आधार सुधार हेतु निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य था,1. 10वीं कक्षा की अंकसूची,2. अंतिम उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट,3. आधार कार्ड (मूल एवं फोटोकॉपी),4. ABC/ APAAR ID,5. समग्र IDसाथ ही, आधार अपडेट प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विद्यार्थी अपने सभी दस्तावेज दिनांक 26 नवंबर 2025 तक स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ में अनिवार्यतः जमा करेंगे। दस्तावेज समय पर जमा न करने पर क्रेडिट अपलोड न होने की स्थिति में विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।कैंप का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन,महाविद्यालय में आयोजित इस कैंप को कैंप के नोडल अधिकारी डॉ. के. एस. दादोरिया के सफल नेतृत्व में आयोजित किया गया।
व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में निम्न अधिकारियों एवं स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ,डॉ. चारू सिंह,डॉ. मुकेश यादव,डॉ. राममिलन केवट,डॉ. एम. चंद्रशेखर,अजय माली,डॉ. शिवानी राय,डॉ. मुकेश निगम,आधार टीम और महाविद्यालय स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। महाविद्यालय परिवार ने सभी सहयोगी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments
Post a Comment