आरोग्य सृष्टि चिकित्सा सेवा संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन में दवा के साथ खीर का वितरण।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

आरोग्य सृष्टि चिकित्सा सेवा संस्थान द्वारा दमा एवं श्वास मुक्त समाज के लिए शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को उनाव ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन में दवा के साथ खीर का वितरण किया गया। डॉ आर बुंदेला और उनके परिवार तथा मोहन पटवा ने कार्तिक पूर्णिमा की रात 4 नवंबर को रात्रि में उनाव पंचायत भवन प्रांगण में चंद्रमा की चांदनी में गाय के दूध से खीर का निर्माण कराया। जिसे सुबह दमा एवं सांस रोगियों को निशुल्क विस्तृत किया गया। दवा युक्त प्रसाद खीर का स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए ग्वालियर झांसी सहित दतिया जिले के विभिन्न ग्रामों से हजार से अधिक लोग एवं माताएं बहनें आयें और दवा युक्त खीर प्रसाद का सेवन कर लाभ लिया। यह क्रम सुबह 5:00 बजे से 10:00 तक चलता रहा। इस निशुल्क प्रसाद खीर के शिविर कार्यक्रम में डॉक्टर आर के बुंदेला ने शिविर में आए लोगों को स्वस्थ रहने के लिए निशुल्क परामर्श भी दिया। परिवार के साथ आए डॉ आर के बुन्देला की इस निशुल्क  शिविर के कार्यक्रम में आए सभी महानुभावों ने खूब प्रशंसा की कार्यक्रम के संयोजक मोहन पटवा रहे। इस दमा एवं श्वास मुक्ति के लिए लगाए गए शिविर में ब्रह्माकुमारी केंद्र उनाव एवं उनाव सरपंच प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण वर्मा, राजीव पटेल, ज्ञान सिंह यादव राजकुमार शर्मा, सौरव उपाध्याय, नरेश बुन्देला, राघव बुंदेला आदि का विशेष सहयोग रहा।

Comments