दतिया डॉ. हेमंत जैन ,राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के बेहतर संचालन हेतु तीन दिवसीय ट्रेनिंग के लिए जायेंगे भोपाल ,जिले के HIV मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज!

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया के जनरल मेडिसिन विभाग के सह-प्राध्यापक एवं ART नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार जैन को राज्य स्तर पर विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है। मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत यह तीन दिवसीय रेसिडेंशियल प्रशिक्षण 19 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक होटल पलाश रेजीडेंसी , टीटी नगर, भोपाल में होगा।
डॉ. हेमंत जैन, जो दतिया जिले के ART सेंटर के प्रमुख हैं, इस प्रशिक्षण के माध्यम से HIV/AIDS के मरीजों के इलाज और देखभाल में नई तकनीकी जानकारी एवं उच्च स्तरीय सेवाएं जिले में उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। ART सेंटर दतिया, जिले के HIV संक्रमित मरीजों के लिए जीवनरेखा साबित होगा ,इससे मरीजों को समय पर जांच, उपचार एवं परामर्श मिलेगा तथा जिले में एड्स रोग के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा 
जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण से दतिया जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा, और HIV मरीजों को लाभ मिलेगा।
यह खबर स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में दतिया के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे जिले के सभी HIV रोगियों को प्रमाणिक और आधुनिक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

Comments