KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया। जिले में चल रहे SIR अभियान की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एसडीएम संतोष तिवारी लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। आज दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम संतोष तिवारी हनुमानगढ़ी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ को सर्वे कार्य स्पष्ट, सटीक और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि सर्वे के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
एसडीएम संतोष तिवारी ने तेजी और जिम्मेदारी से कार्य कर रहे बीएलओ की मौके पर ही प्रशंसा की।
वहीं, जो भी बीएलओ समय सीमा में 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर रहे हैं, उन्हें कलेक्टर स्वप्नील बानखेड़े द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया जा रहा है।
दतिया जिला प्रशासन SIR अभियान के माध्यम से शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
Comments
Post a Comment