फ्री में जानिए लीवर की सच्चाई डॉ. हेमंत जैन के शिविर में 113 मरीजों ने कराई फाइब्रोस्कैन जांच

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी दतिया। डॉ. हेमंत जैन क्लिनिक, विद्या विहार कॉलोनी, चेतन्यपुरी आश्रम हनुमान गढ़ी के पास स्थित पर रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर लिवर संबंधी जांच कराई। शिविर में कुल 113 मरीजों ने परामर्श के साथ अत्याधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन से निशुल्क लीवर जांच करवाई। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कुमार जैन ने बताया कि बदलती जीवनशैली, जंक फूड, मोटापा और शारीरिक श्रम में कमी के कारण फैटी लिवर, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फाइब्रोस्कैन एक आधुनिक जांच तकनीक है, जिसके जरिए कुछ ही मिनटों में लिवर में फैट की मात्रा और फाइब्रोसिस की स्थिति जानी जा सकती है, जिससे उपचार की सही दिशा तय हो पाती है। शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर स्तर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और रिपोर्ट के आधार पर उन्हें दवाइयों के साथ संतुलित आहार, नशामुक्ति, वजन नियंत्रण तथा नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि समय रहते फैटी लिवर का पता चलने पर अनुशासित दिनचर्या और चिकित्सा से गंभीर जटिलताओं तथा लिवर सिरोसिस जैसी स्थिति से बचा जा सकता है। शिविर के सफल संचालन में सोनू कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, मयंक पुरोहित और अनिल शाक्य का विशेष सहयोग रहा। पंजीयन, मरीजों को जांच कक्ष तक पहुंचाने, रिपोर्ट समझाने और भीड़ प्रबंधन की सारी व्यवस्था इनकी देखरेख में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। मरीजों ने निःशुल्क फाइब्रोस्कैन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉ. हेमंत जैन और उनकी टीम के प्रति आभार जताया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित करने की मांग की।

Comments