KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य -कुशलपाल सिंह ठाकुर
उनाव में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 150 मरीजों की जांच
उनाव। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट के तत्वावधान में बस स्टैण्ड स्थित पंचायत भवन, उनाव में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में जिले के दतिया सेवड़ा व भाण्डेर एवं उत्तरप्रदेश के झांसी क्षेत्र के मरीज बड़ी संख्या में उपस्थित हुए । शिविर में लगभग 150 से अधिक मरीजों की नेत्र जाँच की गई।
जांच उपरांत 45 मरीजों का चयन चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय के लिए आगे के उपचार के लिए किया गया, जिनमें से 16 मरीजों को विशेष उपचार हेतु चित्रकूट रवाना किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ एवं आवश्यकतानुसार चश्मे वितरित किए गए, जिससे जरूरतमंद मरीजों को तत्काल राहत मिली।
शिविर में उपस्थित चित्रकूट के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सन्दीप कुमार ने आंखों से संबंधित रोगों, विशेषकर मोतियाबिंद, दृष्टि दोष एवं सामान्य नेत्र रोगों की जांच कर उचित परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि समय पर जांच एवं उपचार से दृष्टिहीनता जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान शिविर संयोजक कुशलपाल सिंह ठाकुर परासरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने आमजन से नियमित रूप से नेत्र जांच कराने, मोबाइल एवं टीवी का संतुलित उपयोग करने तथा आंखों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। *आयोजन के समापन अवसर पर
सहसंयोजक महेन्द्र शर्मा ने सभी सहयोगियों चिकित्सकों एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी बृज किशोर गुप्ता ने डॉक्टर सन्दीप कुमार का शॉल श्रीफल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया ।सहयोगी श्री अटल पटैरिया,श्री महेन्द्र शर्मा,श्री रवि चतुर्वेदी, श्री बृज किशोर गुप्ता ,अनुभव सूर्यंन, निशान्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment