दतिया रजक समाज सामुदायिक भवन रिंगरोड दतिया में आज 20 दिसम्बर, 2025 शनिवार को राष्ट्र संत गाडगे महाराज की 69वीं पुण्यतिथि जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर विचार गोष्ठी के रूप में मनाई गई।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया रजक समाज सामुदायिक भवन रिंगरोड दतिया में आज 20 दिसम्बर, 2025 शनिवार को राष्ट्र संत गाडगे महाराज की 69वीं पुण्यतिथि जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर विचार गोष्ठी के रूप में मनाई गई। मुख्या रूप से ग्यादीन रजक (जिलाध्यक्ष रजक समाज दतिया) उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के जनक राष्ट्र संत गाडगे महाराज व साथ में बाबा साहब एवं महात्मा फुले के छायाचित्र पर उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिलाध्यक्ष ग्यादीन रजक ने अपने उद्बोधन में बताया कि गाडगे महाराज ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा करते, लोगों को जागते हुए अनेक कार्य किये कई धर्मशालाएं बनवाई, कई स्कूल खुलवाए, समाज में व्याप्त अज्ञानता, अंधविश्वास, पाखंड, अवांछित रीति-रिवाजों को दूर करने के लिए कहा करते थे। जीव हत्या मत करो, जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी कुप्रथा, बालविवाह, सतीप्रथा बन्द करो। गाडगे महाराज ने कहा फटे पुराने कपड़े पहन लो, टूटे फूटे बर्तनों में भोजन कर लो वह भी ना हो तो हथेली पर रखकर भोजन कर लो, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दो, झूठी शान और दिखावे के लिए गलत खर्च मत करो। आज से 69 साल पहले राष्ट्र संत गाडगे महाराज जी आज के दिन इस दुनिया से विदा हुए थे हम सबको उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए तभी हमारी समाज का विकास होगा। जिला संरक्षक मोहन रजक बाबूजी ने आगामी कार्यक्रम गणतंत्र दिवस एवं संत गाडगे महाराज जी की जयंती कैसे भव्य और दिव्या मनाई जाए, धर्मशाला की पुताई बाउंड्री वॉल एवं अनेक विषयों पर अपनी बात को रखा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा जिला कमेटी का विस्तार करते हुए सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर समाज सेवा की जिम्मेदारी दी एवं सभी को शुभकामनाएं वा बधाई दी। इस अवसर मोहन रजक दतिया बाबूजी - जिला संरक्षक रामविलन रजक कुम्हेड़ी - जिला उपाध्यक्ष मोनू रजक जिगना - जिला महामंत्री करण रजक कुम्हेड़ी - जिला संगठन मंत्री दिनेश रजक पत्रकार दतिया - जिला मीडिया प्रभारी पुन्नूलाल रजक दतिया जिला सूचनामंत्री विशाल रजक कुम्हेड़ी जिला सूचना मंत्री चैनु उर्फ ओमप्रकाश रजक राज रजक नरेश रजक मुकेश रजक रोहित वर्मा आदि सभी उपस्थित रहे।

Comments