KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। दतिया नगर में वृंदावन धाम पर आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रथम किस्त के रूप में कुल 75 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रहे। आयोजन नगर पालिका परिषद दतिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार की प्रभावी पहल है। इस योजना से पात्र परिवारों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और उन्हें सुरक्षित आवास का अधिकार मिल रहा है। दतिया जिले में कई ऐसे गरीब परिवार को अपना पक्का मकान मिला और आज फिर उन लोगो के सपने पूरे होंगे जिन्होंने पक्के मकान का सपना देखा था। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों ने राशि प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, पार्षद गोविंद ज्ञानानी, बृजेश दुबे, दीपक सोनी, बृजेश यादव, तारीख किलेदार, मानसिंह कुशवाहा, किरण टिलवानी, सेठी सेन, सरमन कुशवाहा, जोली शुक्ला, परशुराम अहिरवार, राकेश साहू, भाजपा जिला महामंत्री भूरे चौधरी, प्रवीण पाठक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. राजू त्यागी, बड़ौनी मंडल अध्यक्ष पवन पहाड़िया, पूर्व जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी, जीतू कमरिया तथा नगर पालिका सीएमओ नागेंद्र गुर्जर सहित नगर पालिका का समस्त अमला उपस्थित रहा।

Comments
Post a Comment