KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने किया हाईस्कूल गोहना में निःशुल्क साइकिलों का वितरण
9 छात्राओं एवं 2 छात्रों को निशुल्क साइकिलें वितरित की गई
पंकज श्रीवास्तव
दतिया.. छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए हर पहलू पर उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने हेतु निःशुल्क साइकिलों का वितरण सरकार लगातार वर्ष 2003 से करती आ रही है इसके अलावा निशुल्क ड्रेसें, निशुल्क किताबें एवं विभिन्न प्रकार के वजीफा देने के साथ-साथ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं स्कूटी भी देने का काम भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। यह बात सेंवढा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने हाईस्कूल गोहना में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से की गई तत्पश्चात स्कूल की छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 9 छात्राओं एवं 2 छात्रों को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं
श्री अग्रवाल ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले के जमाने में स्कूलों में टेबल कुर्सी भी नहीं हुआ करती थी आज सभी छात्र-छात्राओं को टेबल कुर्सी के अलावा कंप्यूटर खेल के साधन आधुनिक प्रयोगशालाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आने वाले समय में सरकार द्वारा प्रत्येक स्कूल को सोलर संयंत्र लगाकर बिजली की स्थाई व्यवस्था की जाने की योजना है साथ ही स्कूलों में बच्चों की एक्सरसाइज के लिए जिम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आप लोग अपने बच्चों को की विद्यार्जन कराकर राष्ट्र हित में कार्य कर राष्ट्र के नव निर्माण में सहभागिता कर अपने माता-पिता गुरुजनों अपने गांव अपने जिले का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के दौरानश्री मुकेश श्रीवास्तव द्वारा स्कूल की ओर से मांग पत्र में विद्यालय की बाउंड्री वॉल एवं विद्यालय में बच्चों के लिए कंप्यूटर एवं लैब की सामग्री की मांग की गई। जिसके संबंध में विधायक श्री अग्रवाल ने उनकी मांगों को स्वीकार कर जल्द से जल्द पूर्ति करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सर्वश्री प्रवीण गौर, रुप सिंह गुर्जर, लाखन सिंह गुर्जर, संजीव सिंह कमरिया, रामबरन सिंह रावत, शगुन सिंह कमरिया, बलवीर कुशवाहा, अजमेर सिंह गुर्जर, बंटी गुर्जर, रमाकांत श्रीवास्तव, बबलू गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह रावत, विद्यालय परिवार से रंजीत यादव, राम मोहन श्रीवास्तव, आकाश पाराशर, अजय दीक्षित, रामदयाल भगत, भावना राय के अलावा स्कूल की छात्र-छात्राएं तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment