दतिया का युवक आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव के आरोप में गिरफ्तार।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई
 पिस्तौल-कारतूस और संदिग्ध सामग्री बरामद; पाक प्रायोजित मॉड्यूल से कनेक्शन की आशंका

 दतिया मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे
 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 नवंबर को वार्ड क्रमांक-11, पुरानी तहसील* के पास रहने वाले *विकास प्रजापति को गिरफ्तार* किया है। विकास का नाम गुरदासपुर ग्रेनेड हमले से जुड़े एक *पाकिस्तान प्रायोजित* टेरर मॉड्यूल में सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। टीम ने *उसे इंदरगढ़ से हिरासत में लेकर दिल्ली पहुंचाया। गिरफ्तारी की कार्रवाई* कैसे हुई?सूत्रों के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम 26 नवंबर को *अचानक इंदरगढ़ पहुंची। उस समय विकास के परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। उसकी मां और भाई* जामनगर (अहमदाबाद) में मजदूरी करते हैं। टीम ने *विकास को घर से हिरासत में लिया और बिना किसी देरी के दिल्ली ले गई।* जब मां वापस लौटीं और स्थानीय पुलिस से पूछताछ की, तो उन्हें केवल *इतना बताया गया कि दिल्ली की टीम विकास को ले गई है। इस बीच, गिरफ्तारी* की आधिकारिक जानकारी भी स्थानीय पुलिस को *बहुत सीमित रूप से दी गई थी।कमरे की तलाशी में पिस्तौल और संदिग्ध* सामग्री बरामद"गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल की जांच *टीम शुक्रवार को विकास को दोबारा दतिया लेकर आई। इंदरगढ़ स्थित उसके* कमरे की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों के *हाथ करीब 10 ग्राम संदिग्ध पदार्थ तथा एक पिस्तौल और कारतूस लगे। इसके बाद टीम विकास को* फिर से दिल्ली ले गई।स्थानीय पुलिस को इस तलाशी अभियान के *बारे में केवल आर्म्स एक्ट से संबंधित तथ्य बताए गए। आतंकी मॉड्यूल* की जानकारी दिल्ली पुलिस द्वारा ही संभाली जा रही है। परिवार सदमे में, *दीपावली पर आया था घर,विकास की मां ने बताया कि बेटा दीपावली पर घर* आया था, लेकिन उसके आने-जाने और गतिविधियों के बारे में परिवार को अधिक जानकारी *नहीं होती थी। मां ने कहा"हमें तो कुछ पता ही नहीं था। गुजरात से लौटते ही बेटे* की गिरफ्तारी की खबर मिली। हम स्तब्ध रह गए।पाकिस्तान *प्रायोजित टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश,दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त* प्रमोद कुमार कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में *बताया कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी द्वारा संचालित किया जा रहा था।* अब तक मॉड्यूल से जुड़े तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं"1. *हरगुनप्रीत सिंह – पंजाब"2. विकास प्रजापति – दतिया (मध्य प्रदेश)"3. आरिफ – बिजनौर (उत्तर प्रदेश)"एजेंसियों के अनुसार* , इस मॉड्यूल के कई और कनेक्शन सामने आए हैं, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के *साथ साझा किया गया है,संभावित बड़ा हमला टला: स्पेशल सेल,* एसीपी कुशवाहा ने दावा किया कि गिरफ्तार *मॉड्यूल देश में किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी में था। समय रहते* की गई कार्रवाई ने पाकिस्तान प्रायोजित नेटवर्क की योजनाओं को ध्वस्त कर *दिया है। हथियार, डिजिटल सबूत और संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद मॉड्यूल* के कई अन्य लिंक भी खोजे जा रहे हैं।जांच आगे और गहरी होगी, *जांच एजेंसियों को शक है कि यह मॉड्यूल देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था* और इसके तार विदेश से जुड़े हुए थे। विकास के डिजिटल उपकरणों, *मोबाइल फोन और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।दतिया* और आसपास के क्षेत्र में यह घटना लोगों के लिए चौंकाने वाली है, *क्योंकि एक स्थानीय युवक का इस तरह* के आतंकी गतिविधियों में शामिल होना *पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments