शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के तत्वाधान में  2 दिसंबर 2025 को विश्व एड्स दिवस पर द्विदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जयश्री त्रिवेदी द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मसाधना का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक डॉ के एस दादोरिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व से  विद्यार्थियों को परिचित कराया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अरविंद यादव ने  विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एड्स जागरूकता पर निबंध लेखन, भाषण, प्रश्न मंच एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बढ़ चढ़ कर छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम में रौनक श्रीवास्तव ने निबंध, भाषण एवं पोस्टर निर्माण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में उपासना रावत द्वितीय एवं हेमलता कुशवाहा तृतीय रही। भाषण में सहदेव यादव, पार्थ पुरोहित द्वितीय एवं प्रियांशु बोहरे तृतीय रहे। निबंध लेखन में प्रियांशु बोहरे द्वितीय एवं संजय कुशवाहा तृतीय रहे। प्रश्न मंच में रिंकू वंशकार, मनीष एवं सहदेव की टीम विजेता रही वही प्रियांशु, पार्थ एवं रौनक की टीम उपविजेता रही। सभी विजेता छात्र छात्राओं को प्राचार्य महोदया के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रा से यो इकाई संयोजक डॉ. नवीन मगरैया एवं आभार ज्ञापन रा से यो इकाई संयोजक दीपिका दीक्षित द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ. राजेश माहोर, डॉ लाहौरिया, डॉ पुनीत पाण्डेय, डॉ. विनोद गौतम सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
*महाविद्यालय में मनाया गया गीता दिवस कार्यक्रम* 
गीता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रांगण में स्थित मंदिर परिसर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गीता श्लोक वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जयश्री त्रिवेदी ने सभी को गीता जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा गीता अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय में पदस्थ डॉ. रेणु तोमर द्वारा गीता श्लोकों का वाचन किया गया। समस्त महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी गीता के विभिन्न श्लोकों का वाचन किया। इस अवसर समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राओं ने  गीता की शिक्षाओं को आत्मसात करने का वचन लिया। प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ पुनीत प्रताप पाण्डेय द्वारा सभी का आभार ज्ञापित किया गया। इन कार्यक्रमों के अवसर पर डॉ. एस के पाण्डेय, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. शिव सिंह, डॉ. प्रतिभा पाण्डेय, डॉ. डॉ.संजय श्रीवास्तव  लाखन शाक्य, डॉ रजनी सिंह, डॉ.रश्मि, डॉ. दीपिका, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. भावना भटनागर, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. राकेश पाठक, डॉ. अरविंद, डॉ. प्राची सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments