विद्यालय में शिक्षिका से मारपीट,जान से मारने की धमकी — थाने में दर्ज कराई।

*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर, संकुल केंद्र सिविल लाइन, विकासखंड दतिया में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षिका  सुनीता गौतम (उम्र 48 वर्ष) के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 12 बजे, विद्यालय के छात्र कृष्णा अहिरवार (कक्षा 7) द्वारा स्कूल की छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। इस पर शिक्षिका  गौतम ने छात्र को अनुशासन में रहने की समझाइश दी।
बताया गया कि इससे नाराज होकर छात्र की मां लली अहिरवार पत्नी हाकिम अहिरवार, निवासी आनंदपुर विद्यालय पहुंची और शिक्षिका के साथ गाली-गलौच करते हुए डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान शिक्षिका को जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे विद्यालय परिसर में भय का माहौल बन गया।
अवकाश का दिन होने के कारण आज शिक्षिका अपने पति आनंद प्रिय गौतम एवं पीएमयूएम शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव के साथ संबंधित थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं।
इस अवसर पर मोनी पस्तोर, सांबर सिंह दांगी, मनोज

Comments